प्रदेश के सरकारी व निजी मेडिकल तथा डेंटल कालेजों में एमबीबीएस औरबीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग की प्रोविशनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
दूसरे स्थान पर वैष्णवी शर्मा रहीं, जिन्होंने 653 अंक (ऑल इंडिया रैंक 1239) प्राप्त किए। वहीं 649 अंकों के साथ रिया दीवान (आल इंडिया रैंक 1538) तीसरे स्थान पर रही हैं। अनुसूचित जाति श्रेणी में प्रद्युन धर्म 646 अंकों के साथ चौथे और दर्शिल ठाकुर 644 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे हैं।
त्रुटियों में सुधार के लिए ईमेल से करें संपर्क
त्रुटियों में सुधार के लिए ईमेल से करें संपर्क विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेरिट सूची जारी होने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी को अपने अंकों, श्रेणी या विवरण में कोई त्रुटि या विसंगति नजर आती है, तो वह 20 अगस्त सुबह 11:00 बजे तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी counselling.amruhp@gmail.com पर अपनी शिकायत दर्ज
करवा सकता है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
केवल संभावित है सूची, कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती परीक्षा नियंत्रक एवं सह सदस्य सचिव द्वारा जारी सूचना में स्पष्ट कहा गया है कि यह मेरिट लिस्ट केवल प्रोविशनल यानी संभावित है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इसमें संशोधन संभव है।
केवल इस सूची में नाम आने या उच्च रैंक होने के आधार पर कोई अभ्यर्थी आवंटित सीट पर स्थायी अधिकार का दावा नहीं कर सकता। इसे किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती है।
आरक्षित वर्ग के लिए सख्त दिशा-निर्देश
विश्वविद्यालय ने आरक्षित श्रेणियों (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पिछड़ा क्षेत्र, रक्षा कोटा आदि) के तहत लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग के समय प्रस्तुत किए जाने वाले सभी प्रमाणपत्र वैध, अद्यतन और प्रोस्पेक्टस में दी गई शर्तों के अनुसार हों।
यदि सत्यापन के दौरान किसी अभ्यर्थी का प्रमाणपत्र पुराना, अमान्य या निर्धारित प्रारूप के विपरीत पाया जाता है, तो उसकी श्रेणीगत दावेदारी तुरंत रद कर दी जाएगी। अंतिम प्रवेश संबंधित मेडिकल कॉलेज व संस्थान की प्रवेश समिति द्वारा मूल दस्तावेजों की गहन जांच और स्वीकृति के बाद ही मान्य होगा। काउंसिलिंग प्रक्रिया के अगले चरण में आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम मेरिट सूची और सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

