MP Patwari Vacancy 2026: एमपी पटवारी व अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म
मध्य प्रदेश प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से समूह 2, उपसमूह 4 के अंतर्गत पटवारी समेत कई पदों भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 18 अगस्त निर्धारित थी जिसे अब एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे अब 23 अगस्त 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों से एप्लीकेशन फॉर्म में त्रुटि हो गई है वे 23 अगस्त तक ही उसमें ऑनलाइन माध्यम से संशोधन कर सकते हैं।
- इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने पदानुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक पास किया हो।
- MP CPCT एग्जाम पास किया हो।
- न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा न हो।
- आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान रखकर की जाएगी।
परीक्षा तिथि में बदलाव नहीं
इस भर्ती के लिए परीक्षा 29 सितंबर 2026 से प्रस्तावित है। आपको बता दें कि एग्जाम डेट में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:50 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:50 बजे से सायं 5 बजे तक करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट के उम्मीदवारों को प्रातः 8 से 9 के बीच एवं दूसरी पाली के उम्मीदवारों को केंद्र पर दोपहर 1 से 2 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इससे आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से भी बच जायेंगे। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- एमपीईएसबी भर्ती 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर ” Online Form – Group-2 Sub Group -4 Combined Recruitment Test – 2026 पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
कितनी लगेगी फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 560 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी वर्ग के लिए फीस 310 रुपये निर्धारित की गई है। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

