मुरादाबाद में बड़ा हादसा: छत पर पतंग छुड़ाते समय पल्लवी को लगा करंट, इलाज के दौरान मौत

1168 Shares

मझोला क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के तारों में उलझी पतंग को डंडे से उतारते समय किशोरी पल्लवी को करंट लग गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई।

स्वजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। आजाद नगर निवासी सुमित के घर के बराबर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। हाईटेंशन लाइन के तारों में आकर एक पतंग उलझ गई।

मंगलवार सुबह पतंग पर जब सुमित की बेटी पल्लवी की नजर पड़ी तो वह छत पर पहुंच गई। किशोरी ने डंडे से पतंग उतारने का प्रयास किया तो डंडे पर करंट उतर आया। करंट किशोरी को लग गया‌।

इससे किशोरी बुरी तरह झुलस गई। स्वजन किशोरी को उपचार के लिए लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *