बरगद के पेड़ पर लिपटा दिखा रहस्यमयी ‘सफेद सांप’, भोलेनाथ का अवतार मानकर महिलाओं ने शुरू कर दी पूजा

1383 Shares

 ग्राम पंचायत बाघी स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में सोमवार को एक सांप कौतूहल का विषय बन गया। मंदिर परिसर में लगे बरगद के पेड़ पर करीब छह फीट से अधिक लंबा सफेद रंग का पतला सांप लिपटा दिखाई दिया, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सांप की मोटाई महज तर्जनी उंगली के बराबर थी, लेकिन लंबाई काफी अधिक होने से वह बरगद की शाखाओं पर आसानी से लटका हुआ था।

सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंची महिलाओं ने जब सांप को देखा तो उसे भगवान शिव का रूप मान लिया। महिलाओं ने कहा कि भोलेनाथ साक्षात दर्शन देने आए हैं।

देखते ही देखते पूरे गांव में चर्चा फैल गई और लोग सांप को देखने के लिए मंदिर पहुंचने लगे। वन विभाग के जानकारों के अनुसार यह कोई दुर्लभ प्रजाति नहीं, बल्कि सामान्य धामन या कामन वुल्फ स्नेक का एल्बिनो रूप हो सकता है, जो सफेद रंग के कारण अलग दिखता है। यह जहरीला नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *