जीडीए खर्च करेगा ₹28 करोड़ रुपये, ई-टेंडर जारी; मधुबन बापूधाम में जगमगाएंगी स्ट्रीट लाइटें
गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के पाकेट-ए की बाह्य विद्युतीकरण और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधार के लिए जीडीए 28.36 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के साथ रात में सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था मजबूत होगी और आवासीय गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी। इसके लिए प्राधिकरण ने ई-टेंडर जारी किए हैं।
मधुबन बापूधाम योजना में भूखंडों के आवंटन के साथ आवासीय विकास भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बिजली, सड़क और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है।
आधारभूत ढांचा और मजबूत होगा
अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बाह्य विद्युतीकरण और स्ट्रीट लाइट का काम पूरा होने से पाकेट-ए में आधारभूत ढांचा और मजबूत होगा। इससे आवंटियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र में आवासीय गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
नौ माह में पूरा करना होगा कार्य
बाह्य विद्युतीकरण के कार्य पर जीडीए 21.49 करोड़ रुपये खर्च करेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को यह कार्य नौ माह में पूरा करना होगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

