आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स में विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान, 10th से लेकर ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

1420 Shares

आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स (AOC) की ओर से ट्रेड्समैन, फायरमैन, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA) सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन रोजगार समाचार में प्रसारित की गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए 24 अगस्त से लेकर निर्धारित अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 2615 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

पद का नाम पदों की संख्या
ट्रेड्समैन मेट 1799
फायरमैन 520
जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट (JOA) 104
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) 142
मैटेरियल असिस्टेंट (MA) 50

पात्रता एवं मापदंड

स भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 10वीं/ 10वीं पास के साथ ड्राइविंग लाइसेंस/ 10+ITI/ 10+2 (इंटरमीडिएट)/ स्नातक/ इंजीनियरिंग या मैटेरियल मैनेजमेंट में डिप्लोमा आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन के लिए अभ्यर्थियों को रिटेन टेस्ट, पीईटी (जहां लागू हो), टाइपिंग टेस्ट (JOA), डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिये किया जायेगा। भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर 2026 माह में प्रस्तावित है। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे केवल वे भी भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।
इस भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के साथ साझा की जाएगी। डिटेल्ड नोटिफिकेशन के लिए अभ्यर्थी रोजगार समाचार (15 से 21 अगस्त) चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *