बहराइच में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, जांच में जुटी पुलिस

1818 Shares

गांव में स्थित तालाब में एक ग्रामीण की डूबकर मौत हो गई। देर शाम को पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पयागपुर के वैशनपुरवा निवासी 48 वर्षीय शिवप्रताप सिंह शनिवार दोपहर बाद घर से चले गए। इसके बाद वह वापस नहीं आए।

परिवारजन ने तलाश शुरू की। देर शाम गांव में स्थित तालाब में उनका शव उतराता हुआ दिखा। इस पर परिवारजन में हलचल मिल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीण तालाब में कूद गए या पैर फिसलने से हादसा हुआ है। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से मौत हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *