वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि बढ़ी, सीएम धामी ने की घोषणा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बड़ी घोषणा की। वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51,000 रुपए से बढ़ाकर 75,000 रुपए कर दी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि भी बढ़ाई गई है। पहले यह राशि 51,000 रुपए थी, जिसे बढ़ाकर 61,000 रुपए कर दिया गया है।
शनिवार को तीलू रौतेली पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति और कर्मठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

