सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

9.8kViews
1951 Shares

 प्रखंड क्षेत्र के सरडीहा पंचायत के सरडीहा गांव स्थित मध्य टोला में सत्यनारायण भगवान की पूजा का प्रसाद खाने के बाद सौ से अधिक लोगों के बीमार पड़ने से शुक्रवार को गांव में अफरातफरी मच गई।

एक साथ बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते टोले के अधिकांश घरों में लोग बीमार पड़ गए।

अचानक बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया। हालांकि, सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और इलाज शुरू किया।

मेडिकल टीम के अनुसार, फिलहाल सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

प्रसाद ग्रहण करने के बाद बिगड़ने लगी तबीयत

जानकारी के अनुसार, सरडीहा गांव के मध्य टोला में एक व्यक्ति के यहां बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सत्यनारायण भगवान की पूजा का आयोजन किया गया था।

पूजा के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद अगले दिन से ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

शुरुआत में ग्रामीणों ने इसे सामान्य बीमारी समझकर अपने स्तर से इलाज कराया। लेकिन धीरे-धीरे उल्टी और दस्त की शिकायत वाले मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई।

तीन दिनों के भीतर जब दर्जनों लोग बीमार पड़ गए और लगभग प्रत्येक परिवार से किसी न किसी सदस्य के बीमार होने की सूचना सामने आने लगी तो ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *