‘किसी के सपनों को मिले पंख, किसी को मिली आशियाने की चाबी…’, अंबेडकर नगर में बोलीं महिलाएं- ‘सीएम ऐसा ही होना चाहिए’

5.5kViews
1144 Shares

मुख्यमंत्री के हाथों लाभ पाकर लाभार्थी निहाल हो गए। कइयों ने चहकते हुए कहा कि ऐसा ही मुख्यमंत्री होना चाहिए और हमें यही योगी चाहिए। रामनगर की आरुषी यादव को ब्यूटी पॉर्लर चलाने के लिए मदद मिली तो वह खुश हो गईं। कहा कि मैंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री के हाथों बिजनेस को बढ़ाने के लिए पांच लाख रुपये का चेक प्राप्त करूंगी। मेरे लिए यह जिंदगी का अनोखा पल था।

जलालपुर की मीरा देवी को मुख्यमंत्री से मंच पर शहरी आवास में प्रवेश के लिए सांकेतिक चाबी मिली। उन्होंने बताया कि मुझे यकीन तो नहीं हो रहा है, लेकिन आज मुख्यमंत्री खुद हमें अपने हाथों आवास की चाबी देने आए हैं। आवास की चर्चा आने वाली पीढ़ी करेगी तो यह पल जरूर याद आएगा।/B /Bरीता देवी को कपड़ा व्यवसाय के लिए मुख्यमंत्री से 48 लाख का चेक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए मिला।

उन्होंने कहा कि ऋण तो हर किसी को मिल जाता है, लेकिन मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त कर मैं अपने आप को धन्य महसूस कर रही हूं। मैं मुख्यमंत्री का सपना जरूर साकार करूंगी। टांडा से कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से पांच लाख रुपये का चेक लेकर लौटी वृद्धा मयूरता देवी ने कहाकि मुख्यमंत्री ने मेरे अपने के जाने का दर्द महसूस किया और बुढ़ापे में लाठी बने हैं।

प्रोबेशन विभाग से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में लाभार्थी दो बेटियों आयुषी और अंशिका की शिक्षा-दीक्षा का खर्च उठाने का प्रमाण पत्र दिया गया है। इनके माता-पिता कोरोना महामारी काल में संक्रमण से दिवंगत हो गए थे। दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण कल्याण विभाग ने श्रवण बाधित बच्चे आकृतिराज का आपरेशन करा सुनने और बोलने योग्य बनाने एवं स्वास्थ्य विभाग ने अंशी और जूही की जन्मजात हृदयरोग का सफल आपरेशन करा सेहतमंद बनाया तो इन्हें सीएम के हाथों प्रमाणपत्र मिला।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से प्रमोद गुप्त तथा कृषि विभाग द्वारा ड्रोन दीदी वंदना पटेल को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। यहां कल्याणकारी योजनाओं से मुख्यमंत्री ने 11 विभागाें के 30 पात्रों को लाभान्वित किया। इसमें राजस्व, विकास, शिक्षा समेत कृषि आदि से लाभार्थी शामिल थे। नीट में बेहतर परिणाम लाने वाले दो मेधावियों को भी सम्मानित किया। राजस्व विभाग में मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना से दो राहत चेक सौंपा, एनआरएलएम की छह लाभार्थियों को सीएम ने प्रतीकात्मक चेक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *