‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं…’, PM मोदी की बात सुन हंसने लगे IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स
IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने होनहार छात्रों को सम्मानित किया।
इसके बाद पीएम मोदी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित भी किया। पीएम मोदी के संबोधन के दौरान एक ऐसा अवसर आया, जब हॉल में बैठे सारे स्टूडेंट्स ठहाके लगाकर हंसने लगे।
दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आपके मन में कहीं न कहीं कुछ और चल रहा होगा। मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन यकीनन, हर छात्र के मन में आने वाले कल को लेकर सवाल तो होगा।’
हर किसी का अलग सपना
पीएम मोदी ने कहा, ‘कई छात्र नई शहर में नई शरुआत करने की तैयारी में होंगे तो कई अपनी पहली सैलरी का भी इंतजार कर रहे होंगे। कई स्टूडेंट्स अपने स्टार्टअप का सपना भी देख रहे होंगे, जबकि कुछ छात्रों ने सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का लक्ष्य बनाया होगा।’ उन्होंने कहा कि हर छात्र का सपना अलग है।
युवा देश की ताकत
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाली बहुत सारी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि युवा जितना सशक्त होगा, भारत उतना ही सशक्त बनेगा। युवाओं ने भारत के स्टार्टअप को नई ताकत दी है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

