केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से शुरू होने वाली हेली सेवाओं के दृष्टिगत 30 सितंबर तक के सभी नौ हजार टिकट बुक हो गए हैं। अब अगली बुकिंग की तिथि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) जल्द घोषित करेगा।
यूकाडा ने हेली टिकटों की बुकिंग सोमवार से शुरू की थी। मंगलवार सुबह तक सभी आनलाइन टिकट बुक हो चुके थे। सीईओ यूकाडा प्रतीक जैन ने बताया कि 30 सितंबर के बाद की हेली टिकटों की बुकिंग की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

