पीलीभीत: गड़ा जंगल के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, निजी कंपनी के कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

1286 Shares

थाना गजरौला कला क्षेत्र के गड़ा जंगल के पास शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय अनिल यादव निवासी नदाह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि अनिल यादव एक निजी कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह पीलीभीत से अपने गांव नदाह जा रहे थे। गड़ा जंगल के बिजलीघर के पास पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में शनिवार सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान अनिल यादव की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।

अनिल तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके बड़े भाई का नाम सुनील यादव और छोटे भाई का नाम अजय यादव बताया गया है। अनिल की मौत से परिजनों और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *