पर्यटकों के लिए खोल दी गईं फूलों की घाटी, पर्यटक रवाना; शुक्रवार को बह गया था पुल

1145 Shares

शनिवार को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई। सुबह से ही पर्यटकों की घाटी में आवाजाही शुरू हो गई है।

ग़ौरतलब है कि बीते दिन घूसा नाले में जल स्तर बढ़ने से अस्थाई पुल बह गया था। सुरक्षा की दृष्टि से फूलों की घाटी में शुक्रवार को पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने पर्यटकों को बेस कैंप घांघरिया में रोका था।

शुक्रवार को बंद रखा गया था पार्क

क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के चलते विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की फूलों की घाटी राष्ट्रीय जाने वाले पैदल मार्ग में घूसा नाला उफान पर आ गया था।

इस नाले में अस्थाई पुल भी नाले का जल स्तर बढ़ने से बह गया था। तड़के नाले के उफान पर आने के बाद पार्क प्रशासन ने शुक्रवार को सुरक्षा को देखते हुए पर्यटकों के लिए बंद रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *