रालोद को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष ने दिया इस्तीफा; जयंत चौधरी से बोले- बढ़ रहा धन-बल और परिवारवाद

1187 Shares

भाजपा से रालोद में पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष बने रामाशीष राय ने शुक्रवार को पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को लिखे पत्र में रामाशीष ने कहा है कि राजनीति में धन, बल और परिवारवाद का बोलबाला बढ़ रहा है।

किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। इसलिए वो पार्टी छोड़ रहे हैं। हाल में उनके रहते हुए जयंत ने अनुपम मिश्र को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाकर संदेश दे दिया था कि पार्टी उन पर निर्भर नहीं है।

रामाशीष राय की रालोद छोड़ने की चर्चा एक माह पूर्व उठी थी। माना जा रहा है कि वो कांग्रेस में शामिल होंगे। वो पूर्वांचल में रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन जयन्त ने उन्हें भरोसा नहीं दिया। पिछले कई माह से रामाशीष की पार्टी में सक्रियता कम रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *