‘जंतर-मंतर पर नहीं लगे देश विरोधी नारे’, रांची में बोलीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा

1043 Shares

विधायक निवास में प्रेस को संबोधित करते हुए आईसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि हम छात्रों के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं।

इस आंदोलन की खासियत यह है कि इसमें कोई दल नहीं है। छात्र अपना संगठन बनाकर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। यहां आंदोलनरत छात्र खुद ही कह रहे हैं कि हम किसी बैनर के साथ नहीं हैं। छात्रों ने खुद ही रिफार्म कमेटी बनाई है।

हां, इस आंदोलन में भाजपा के लोग भी आए हैं, तो अच्छी बात है। दिल्ली में जब आंदोलन चला, शिक्ष मंत्री के खिलाफ आंदोलन चला, उस समय छात्रों के प्रति उनमें सहानुभूति नहीं जगी।

खैर, कोई बात नहीं। हम उस आंदोलन में भी थे। इस आंदोलन में भी हैं। हम जब वहां पैलेट गन के सामने नहीं झुके। सत्ता के सामने नहीं झुके। हम यहां भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ छात्रों के आंदोलन के साथ हैं।

नहीं लगा देश विरोधी नारा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन में देश विरोधी नारे लगने के सवाल पर नेहा ने सवाल पर सवाल उठाया और कहा कि यह झूठ है।

नेहा ने कहा कि हमारे मंच से कौन सा देश विरोधी नारा लगा? उस प्रोटेस्ट में पहले दिन से आखिरी दिन तक शामिल रही। एक भी नारा देश विरोधी नहीं लगा। हां, मोदी के खिलाफ नारा लगा।

अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी हुई। शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारे लगे, क्योंकि ये जनप्रतिनिधि हैं। ये अपना काम ठीक से नहीं करेंगे तो विरोध में नारे तो लगेंगे ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *