बुधवार के दिन रिलीज हुई थी Salman Khan की पुरानी फिल्म, 14 साल पहले बदला था बॉक्स ऑफिस का इतिहास

1381 Shares

 अक्सर देखा जाता है कि फिल्मों को शुक्रवार के दिन बडे़ पर्दे पर रिलीज किया जाता है। ताकि वीकेंड के मौके पर सभी लोग थिएटर्स में उनका आंनद ले सकें। सालों से फ्राइडे मूवी रिलीज का चलन चला आ रहा है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि फेस्टिव सीजन या कोई हॉलिडे अवसर को मद्देनजर रखते हुए फिल्मों को एक्सटेंडेड वीकेंड के आधार पर भी रिलीज किया जाता है।

इस मामले में 14 साल पहले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की एक आईकॉनिक फिल्म को बुधवार के दिन बडे़ पर्दे पर रिलीज किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी थी।

बुधवार को रिलीज हुई थी सलमान की मूवी

सलमान खान हिंदी सिनेमा के वह कलाकार हैं, जिनको फिल्मों को ज्यादातर ईद के मौके पर रिलीज किया जाता है। लेकिन जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह ईद पर नहीं आई थी। अब सोच रहे होंगे कि भाईजान की ऐसी कौन सी मूवी है, जो बगैर ईद पर आए बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही, तो उस मूवी का नाम है- एक था टाइगर (Ek Tha Tiger)।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर एक था टाइगर को साल 2012 में 15 अगस्त बुधवार के दिन थिएटर्स में रिलीज किया गया था। स्पाई थ्रिलर और देशभक्ति की थीम बनी निर्देशक कबीर खान की इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस को मद्देनजर रखते हुए रिलीज किया गया था।

फिल्म एक था टाइगर सलमान के करियर की वन ऑफ दे बेस्ट मूवी मानी जाती है, इतना ही नहीं इस मूवी से ही यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत हुई, जिनमें आज- टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान, वॉर 2 और एल्फा जैसी मूवीज भी जुड़ चुकी हैं।

बॉक्स ऑफिस पर एक था टाइगर का ऐतिहासिक प्रदर्शन

सलमान खान स्टारर एक था टाइगर ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का एक अनोखा इतिहास लिखा था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 2012 में इस मूवी ने बुधवार के दिन रिलीज होने के बावजूद हाईएस्ट ओपनिंग हासिल की थी और 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई से खाता खोला था।

इसके अलावा फिल्म का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 200 करोड़ से अधिक रहा था, जो इस मामले में सलमान खान के करियर की पहली फिल्म बनी थी। इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड भी सलमान की किसी मूवी ने 330 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।

टाइगर फ्रेंचाइजी रही सफल

एक था टाइगर की अपार सफलता ने हिंदी सिनेमा की परिभाषा को बदलकर रख दिया। इसके बाद निर्माता आदित्य चोपड़ा ने सलमान खान को लेकर टाइगर फ्रेंचाइजी का आगाज और अब तक इसकी तीन किस्तें आ चुकी हैं, जो इस प्रकार हैं-

  • एक था टाइगर (2012)- नेट कलेक्शन (200 करोड़)- वर्ल्डवाइड कलेक्शन (330 करोड़)
  • टाइगर जिंदा है (2017)- नेट कलेक्शन (339 करोड़)- वर्ल्डवाइड कलेक्शन (564 करोड़)
  • टाइगर 3 (2023)- नेट कलेक्शन (285 करोड़)- वर्ल्डवाइड कलेक्शन (466 करोड़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *