Huawei MatePad SE 11 और MatePad 11.5 PaperMatte Edition हुए लॉन्च, चेक करें कीमत और खूबियां

8.1kViews
1795 Shares

Huawei MatePad SE 11 और Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गए हैं। हुवावे ने MatePad 11.5 PaperMatte Edition को अपने PaperMatte Display टेक्नोलॉजी और अपग्रेडेड Huawei Notes ऐप के साथ पेशकिया है। Huawei MatePad SE 11 में कंपनी ने 11-इंच की Eye Comfort डिस्प्ले और Huawei M-Pen Lite सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा है। दोनों ही टैबलेट में प्रोडक्टिविटी फीचर्स, इमर्सिव डिस्प्ले और लंबी बैटरी के साथ लॉन्च किया है।

Huawei के लेटेस्ट टैबलेट की कीमत

Huawei MatePad SE 11 को भारत में 25,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition को 45,999 रुपये की कीमत में लाया गया है। इन दोनों टैबलेट्स की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इसके साथ ही कंपनी कीबोर्ड भी ऑफर कर रही है।

Huawei MatePad SE 11 के फीचर्स

Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition में 11.5-इंच की 2.5K Huawei FullView PaperMatte डिस्प्ले दी है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। कंपनी का कहना है कि Huawei की सर्कूलर पोलराइजेशन टेक्नोलॉजी डिस्प्ले ग्लेयर को कम करती है और विजुअल फर्टिग को कम करती है। हुवावे के इस टैब में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह टैब 1080p वीडियो रिकॉर्ड करता है।

MatePad 11.5 PaperMatte Edition टैब में Huawei Notes एप मिलती है। यह Huawei के Kirin T82B चिपसेट, 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करता है। इसमें कंपनी ने 10,100mAh की बैटरी और 40W Huawei SuperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition के फीचर्स

Huawei MatePad SE 11 की बात करें तो इसमें 11-इंच की फुल-HD+ (1,900×1,200 pixels) Eye Comfort TFT LCD स्क्रीन दी है। इसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स तक की है। इसके साथ ही यह TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफिकेशन के साथ आती है। यह टैब Huawei के Kirin 710A चिपसेट (स्पीड 2.2GHz) और 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।

हुवाले के MatePad SE 11 टैब को इन-हाउस M-Pen Lite स्टायलस सपोर्ट के साथ लाया गया है। इस टैब में क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो Huawei Histen 9.0 ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi और Bluetooth 5.1 का सपोर्ट दिया गया है। Huawei MatePad SE 11 में 7,700mAh की बैटरी और 22.5W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *