हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्वजन को दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई। फरार चालक की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। जैंत थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज करके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।