मौत से मेरा पुराना रिश्ता है… बस यही लाइन है जो ‘आवारापन 2’ के ट्रेलर को बयां कर रही है। इमरान हाशमी की मचअवेटेड फिल्म आवारापन 2 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर भले ही छोटा है, लेकिन कम शब्दों में ये ट्रेलर काफी कुछ कह रहा है।
कैसा है ट्रेलर?
जी हां, आवारापन 2 के गाने, टीजर और पोस्टर्स के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 19 साल बाद शिवम पंडित की फिर से वापसी हुई है। इमरान हाशमी का वही किरदार फिर से इस ट्रेलर (Awarapan 2 Trailer) में दिखा है। विशेष फिल्म्स ने आवारापन 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर महज 1 मिनट 25 सेकेंड का है।
डार्क, इंटेंस और अपनी नई कहानी के साथ शिवम पंडित इस बार फिर से मुश्किलों में घिरेंगे। ट्रेलर में एक और खास बात यह है कि फिल्म के ओरिजिनल गाने तेरा मेरा रिश्ता पूरे बैकग्राउंड में बजता हुआ सुनाई दे रहा है, जो इसे और अलग बना रहा है। आवारापन 2 के इस ट्रेलर की हाइलाइट शबाना आजमी (Shabana Azmi) भी हैं, क्योंकि शबाना आजमी इस बार फिल्म में विलेन बनी हैं। खलनायक के किरदार में वो काफी दमदार दिख रही हैं, जिनसे शिवम पंडित का सामना होगा।
दमदार किरदारों के साथ जानदार संगीत
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) एक बार फिर शिवम पंडित के रूप में लौटे हैं। बदलते वक्त और बढ़ती उम्र के साथ और भी दमदार, जख्मों के निशान लिए हुए, और पहली फिल्म की हर अधूरी कहानी का बोझ अपने कंधों पर उठाए हुए आगे बढ़ते हैं। नफीसा के रूप में शबाना आजमी हर फ्रेम पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराती हैं।फिल्म में जोरावर के रूप में पूरन गब्बी, सिकंदर के रूप में अनिरुद्ध रावल, जयदीप के रूप में सुरेंद्र विक्की, महमूद के रूप में विजयंत कोहली और समर्थ के रूप में अतुल कुमार नजर आएंगे। वहीं फिल्म आवारापन को हमेशा उसके संगीत के लिए याद किया जाता है और इस बार भी मेकर्स ने आवारापन 2 (Awarapan 2 Songs) के संगीत को बरकरार रखा है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

