टीवी के विवादित शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का काउंटडाउन शुरू हो गया है। वहीं मेकर्स ने इसके फर्स्ट लुक लोगो की एक झलक दिखाकर फैंस के दिलों की धड़कनों को और बढ़ा दिया है।
सामने आई बिग बॉस 20 के घर की पहली झलक
इस मोस्ट पॉपुलर शो के जरिए एक बार फिर सलमान खान होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे। हाल ही में इसका लोगो लॉन्च किया गया जिसने दर्शकों को प्रीमियर से पहले इसकी एक खूबसूरत सी झलक दी।
जब से मेकर्स ने घोषणा की है कि आने वाले त्योहारों के मौसम में बिग बॉस 20 शो के सभी 6 वर्जन एक साथ रिलीज किए जाएंगे, तब से शो को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये बिग बॉस 20 का सेट है।
द 50 के सेट से मिल रहा डिजाइन
वायरल हो रही तस्वीर में बिग बॉस की आंख दिखाई दे रही है जोकि द 50 (The 50) के सेट से काफी ज्यादा मैच कर रही है। द 50 से सेट को भी उन्हीं लोगों ने डिजाइन किया था जिन्होंने ये सेट बनाया है।
मंगलवार को बिग बॉस 20 का टीजर सामने आया, जिसमें सलमान खान होस्ट के तौर पर वापसी करते दिखे। इस छोटे से टीजर ने लोगों में इसलिए भी उत्सुकता जगाई क्योंकि सुपरस्टार ने प्रोमो में ‘करण-अर्जुन’ एंगल की ओर इशारा किया। फैंस सोचने लगे कि क्या शाह रुख खान भी भाईजान के साथ शो होस्ट करेंगे?
कौन-कौन हो सकता है बिग बॉस 20 का हिस्सा
वहीं शो के दो कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि क्रिकेटर युसुफ पठान और जेनिफर विंगेट इसका हिस्सा हो सकते हैं। जेनिफर को लंबे समय से बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जा रहा था लेकिन वो हर बार इसके लिए मना कर देती थीं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि शादी के बाद जेनिफर विंगेट को बिग बॉस 20 का हिस्सा बनते देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।
हालांकि इसकी अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। बिग बॉस 20, 6 सितंबर से शुरू होगा। पिछले साल की तरह, बिग बॉस 20 भी सबसे पहले जियो हॉट स्टार (JioHotstar) पर रात 9 बजे और फिर कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे, हर सोमवार से रविवार तक दिखाया जाएगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

