उत्तराखंड सिलक्यारा हादसा: टनल में फंसे 41 मजदूरों की जान बचाने वाले 12 रैट माइनर्स को मिला वीरता पदक

1075 Shares

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग के नीचे फंसे श्रमिकों के बचाव में लगे 12 रैट माइनर्स को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया।

नवंबर 2023 में इन रैट माइनर्स ने 17 दिनों तक सुरंग के एक हिस्से में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने में मदद की थी। 4.53 किलोमीटर लंबी सिलक्यारा सुरंग का खुदाई कार्य पिछले वर्ष अप्रैल में पूरा हुआ।

बचाव अभियान तो बताया चुनौतीपूर्ण

इस डबल-लेन सुरंग से चार धाम मार्ग पर गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की दूरी 25 किलोमीटर कम होने की उम्मीद है। पुरस्कार समारोह में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान को सबसे चुनौतीपूर्ण में से एक बताया।

उन्होंने कहा कि इस बचाव अभियान पर उच्चतम स्तर पर निरंतर ध्यान दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटनाक्रम की निगरानी की और फंसे हुए श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए सभी संभव संसाधन जुटाने का आश्वासन दिया।

पाइपलाइन डालने से मिली सफलता

गडकरी ने कहा कि सुरंग के ढहे हुए हिस्से में पाइपलाइन डालने से एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई, जिससे फंसे हुए श्रमिकों को भोजन, पानी, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई गईं।

इन रैट माइनर्स ने स्वेच्छा से संकरे और खतरनाक स्थान में प्रवेश किया और मलबे को खुद हटाया जिससे सभी फंसे हुए श्रमिकों का सुरक्षित बचाव संभव हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *