असम में जेपी नड्डा का दौरा, बोले- असम में बाढ़ से हुआ भारी नुकसान, हालात सामान्य होने में लगेगा समय

1827 Shares

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि असम में बाढ़ से हुई तबाही का दायरा इतना बड़ा है कि हालात सामान्य होने में समय लगेगा।

इस बीच स्थिति और खराब हो गई है एवं राज्य में छह और लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या 95 हो गई है। साथ ही 14 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 1.6 लाख हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने असम-नगालैंड सीमा पर स्थित शिवसागर जिले के नेपालीखुटी इलाके का दौरा किया। यह इलाका 19 जुलाई को आई बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।

शाम को नड्डा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ की मौजूदा स्थिति और उसके बाद राहत, पुनर्वास एवं स्वास्थ्य देखभाल के उपायों पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया।

प्रभावित लोगों को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *