सिवान में श्रावणी मेले के लिए नया रूट चार्ट लागू, चैनपुर-रसूलपुर रोड में भारी वाहनों की इंट्री पर रोक

6.9kViews
1720 Shares

 ऐतिहासिक बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में श्रावणी मेले के दौरान उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार और सोमवार के लिए विशेष रूट चार्ट जारी किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

सीओ उदयन सिंह एवं चैनपुर थानाध्यक्ष विजयरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरुवार एवं रविवार की रात 12 बजे से शुक्रवार एवं सोमवार की शाम चार बजे तक चैनपुर–रसूलपुर मुख्य मार्ग पर भारी एवं मालवाहक वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति होगी।

प्रशासन ने चारपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए बलिया कोठी मैदान तथा लौआरी मोड़ स्थित चिमनी के समीप मैदान को चिह्नत किया है। यहां से श्रद्धालु पैदल अथवा दोपहिया वाहन के माध्यम से मेला परिसर तक पहुंच सकेंगे।

प्रशासन के अनुसार शुक्रवार और सोमवार को मुख्य मार्ग से मेला परिसर में केवल दोपहिया वाहनों एवं पैदल श्रद्धालुओं के प्रवेश की अनुमति रहेगी। यातायात व्यवस्था के प्रभावी संचालन के लिए पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट चार्ट और पार्किंग व्यवस्था का पालन कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित श्रावणी मेले के आयोजन में सहयोग करें।

सीढ़ियों के सहारे आना-जाना पड़ रहा

सिवान के मॉडल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है। इससे पांच मंजिला भवन में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके स्वजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगों और गंभीर मरीजों को हो रही है, जिन्हें सीढ़ियों के सहारे विभिन्न मंजिलों तक पहुंचना पड़ रहा है। अस्पताल के विभिन्न वार्ड और विभाग पांच मंजिला भवन में संचालित हैं।

मरीजों को जांच, उपचार और भर्ती जैसी प्रक्रियाओं के लिए अलग-अलग मंजिलों पर जाना पड़ता है। लिफ्ट बंद होने के कारण स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर मरीजों को सीढ़ियों से ऊपर-नीचे ले जाना पड़ रहा है, इससे मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों और स्वजन की परेशानी भी बढ़ गई है। कई परिजन मरीजों को सहारा देकर या गोद में उठाकर मंजिल तक पहुंचाने को मजबूर हैं।

अस्पताल की मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं पर खड़े हो रहे सवाल

अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि लिफ्ट खराब होने की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक इसे दुरुस्त नहीं कराया गया। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में अस्पताल की मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने लिफ्ट की शीघ्र मरम्मत कर इसे चालू कराने की मांग की है।

वहीं, अस्पताल प्रबंधक कमलजीत कुमार ने बताया कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी आई है। संबंधित एजेंसी को इसकी सूचना दे दी गई है और मरम्मत का कार्य जल्द पूरा कर लिफ्ट को दोबारा चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *