RSSB Conductor Result 2026: राजस्थान कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट यहां करें चेक

9.1kViews
1041 Shares

 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से राजस्थान परिचालक भर्ती भर्ती 2024 का रिजल्ट (Rajasthan Conductor Final Result) जारी कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भाग लिया था वे सीधे आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB Conductor Final Merit List में दर्ज है ये डिटेल

राजस्थान कंडक्टर भर्ती फाइनल मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों की रैंक, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, नाम, माता-पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, कैटेगरी आदि डिटेल दर्ज है।

कितने अभ्यर्थी हुए सफल

इस भर्ती के माध्यम से 500 पदों के सापेक्ष कुल 429 अभ्यर्थियों का चयन ही हुआ है। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के तहत कुल 454 पदों के सापेक्ष 383 और अनुसूचित क्षेत्र के तहत 46 पदों के सापेक्ष 46 उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की गई है।

मेरिट लिस्ट ऐसे करें डाउनलोड

  • सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर आपको रिजल्ट बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको मेरिट लिस्ट (टीएसपी/ नॉन टीएसपी) के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप अपने नाम सहित अन्य डिटेल चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी हुआ जारी

नतीजे जारी होने के साथ ही आरएसएसबी की ओर से भर्ती के लिए निर्धारित कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। कटऑफ कैटेगरी के अनुसार अलग अलग तय किया गया है। आप नीचे दिए पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके कटऑफ चेक कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *