सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, DJB भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट ने दी जमानत
। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में जमानत दे दी है।
राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष पीसी जज विनय सिंह ने आदेश पास करते हुए सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका मंजूर कर ली।
आम आदमी पार्टी सरकार में जल मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को पिछले महीने दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने गिरफ्तार किया था। यह मामला 2024 में दर्ज किया गया था। उन्हें 19 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

