कुलगाम आतंकी हमले पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला? राज्य के दर्जे से जोड़ा कनेक्शन, टाइमिंग पर भी सवाल

1615 Shares

 नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कुलगाम में दो गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या की घटना के समय पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब भी जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग तेज होती है, ऐसे हमले सामने आते हैं। उन्होंने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए ईमानदार, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की।

उत्तरी कश्मीर के टंगमर्ग बारामुला में पत्रकारों के साथ एक संक्षिप्त बातचीत में डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि घटना से जुड़े कई पहलू अभी स्पष्ट नहीं हैं और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विस्तृत जांच आवश्यक है।

कुलगाम हमले की ईमानदार और निष्पक्ष जांच हो

डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमें नहीं पता कि उनकी हत्या किसने की और क्यों की। कुलगाम हमले की ईमानदार और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।”

आतंकी हमले के समय पर भी सवाल

नेशनल कान्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता ने हमले के समय पर भी सवाल उठाया। उन्होंने इसे राज्य के दर्जे की बहाली की चल रही मांग से जोड़ा। डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि जब भी हम राज्य का दर्जा मांगते हैं, तभी इस तरह के हमले क्यों होते हैं। इससे कई सवाल खड़े होते हैं। इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से ऐसी पारदर्शी जांच कराने की अपील की, जिस पर आम लोगों का विश्वास कायम हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *