सावन माह में हरिद्वार में उमड़ने वाली आस्था की बयार वर्ष दर वर्ष बढ़ती जा रही है। कांवड़ यात्रा-2025 में 4.53 करोड़ कांवड़ यात्री हरिद्वार कांवड़ के लिए पहुंचे थे।
पुलिस और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की राज्यवार अनुमानित संख्या का आंकलन भी किया है। इस आंकलन के अनुसार हरियाणा से सर्वाधिक श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं, जो कि कुल कांवड़ यात्रियों का 31.67 प्रतिशत हैं।
दिल्ली से आने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या भी काफी
वर्ष 2025 के कांवड़ में हरियाणा के बाद उत्तर प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 26.67 प्रतिशत आंकी गई है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु जल भरने हरिद्वार पहुंचते हैं। वहीं दिल्ली से आने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या भी काफी होती है।
अनुमान के अनुसार 16.67 प्रतिशत रहते है। पुलिस प्रशासन के अनुसार पंजाब से 8.33 प्रतिशत, राजस्थान से 5 प्रतिशत और उत्तराखंड से 1.67 प्रतिशत श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में भाग लेते हैं। जबकि छत्तीसगढ़, झाारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश से करीब 10 प्रतिशत कांवड़ यात्रियों की भागीदारी होती है।
इसी आंकलन के आधार पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाएं की गई हैं। हरियाणा और पश्चिमी यूपी से आने वाले मार्गों पर विशेष निगरानी एवं अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
हरिद्वार में आने वाले कांवड़ का राज्यवार अनुमानित विवरण
- राज्य…………..अनुमानित प्रतिशत
- हरियाणा……………….31.67
- उत्तर प्रदेश …..26.67
- दिल्ली……………….16.67
- पंजाब………………..8.33
- राजस्थान ……………..5
- उत्तराखंड …………….1.66
- अन्य राज्य…………….10
यह आंकड़ा वर्ष 2025 में पहुंचे कांवड़ यात्रियों की संख्या के आधार पर पुलिस ने निकाला है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

