टल सकता है 13 सितंबर का भारत-अफगानिस्तान मैच, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने DDCA को लिखा पत्र; जानें क्यों
। 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले भारत-अफगानिस्तान मैच सीरीज पर खतरा मंडराने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ को पत्र लिखकर इस मैच को किसी और दिन कराने के लिए कहा है।
दरअसल, दिल्ली में 11 से 13 तारीख तक ब्रिक्स सम्मेलन के तहत बहुत वीवीआईपी रूट लगेंगे। मैच के दौरान 20 से 25 हजार लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली पुलिस सुविधा के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराना मुश्किल है।
बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी और इस सीरीज को भारत नहीं बल्कि अफगानिस्तान होस्ट करेगा।
दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले इस टी20 सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। हालांकि, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के डिप्टी कमिश्नर के पत्र के बाद डीडीसीए क्या निर्णय लेता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

