सिद्धार्थनगर में बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, कई छात्र घायल; बसडीला गांव के पास हुआ हादसा
खेसरहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को बसडीला गांव के पास बच्चों को स्कूल ले जा रही एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वैन में सवार कई छात्र घायल हो गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वैन मरवटिया बाजार स्थित नवजीवन एजुकेशनल एकेडमी की बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

