‘फिर नजर आए तो ड्रग्स केस में फंसा दूंगा’, CJP प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, विवाद बढ़ने पर निलंबित

1559 Shares

मुंबई में CJP के प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में पुलिसकर्मी के यह कहते हुए सुनाई देने का दावा किया जा रहा है कि, “दोबारा आए तो ड्रग्स केस में फंसा दूंगा।” वीडियो सामने आने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने विवाद का रूप ले लिया। बढ़ते विरोध और आलोचनाओं के बीच संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई और उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यह घटना सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *