नए टायर क्यों होते हैं ऐसे रबर के बाल? जानिए क्या होता है इनका असली काम

1115 Shares

कई लोगों ने कार, बाइक या स्कूटी के नए टायर पर छोटे-छोटे रबर के बाल जरूर देखे होंगे। इन्हें देखकर कई लोगों के मन में बहुत से सवाल आते हैं जो उन्हें कंफ्यूज करते हैं। ज्यादातर लोग मानते हैं कि रबर हेयर टायर की मजबूत करते हैं तो वहीं कुछ लोग मानते हैं कि यह सड़क पर आवाज को कम करते हैं। आइए जानते हैं कि यह कार या बाइक के टायरों पर छोटे-छोटे रबर के बाल क्यों होते हैं।

ये कब दिखते हैं?

टायर में बनने वाले इन छोटे-छोटे रबर के बालों के Vent Spews या फिर Tyre Nibs कहा जाता है। कुछ जगहों पर इन्हें स्प्रू नब्स, निप्पर्स या गेट मार्क्स के नाम से भी जाना जाता है। ये सिर्फ नए टायरों में ही दिखाई देते हैं और जैसे-जैसे टायर का इस्तेमाल होता है तो ये अपने आप ही घिसकर खत्म होने लगते हैं।

ये क्यों होते हैं?

कार या बाइक के टायर पर छोटे-छोटे रबर हेयर होने के पीछे टायर बनाने की प्रक्रिया होती है जिसे वल्केनाइजेशन कहते हैं। फैक्ट्री में टायर तैयार करने के लिए कच्चे रबर को एक खास मोल्ड में रखा जाता है। इसके बाद उस पर बहुत ज्यादा गर्मी और हवा का दबाव डाला जाता है जिससे रबर मोल्ड का साइज ले सके और टायर मजबूत बने। इस मोल्ड में वेंट-होल बने होते हैं जिसका का अंदर दबी हवा को बाहर निकालने का होता है।

टायर पर दबाव बढ़ता है तो हवा इन वेंट्स के जरिए बाहर निकलती है और उससे थोड़ा पिघला हुआ रबर भी बाहर आ जाता है। इसके बाद यही रबर ठंडा होकर सख्त होता है और टायर पर रबर के छोटे-छोटे हेयर के तौर पर दिखाई देता है।

क्या है फायदा?

इससे आपकी गाड़ी की परफॉर्मेंस और स्पीड, सुरक्षा और रोड ग्रिप, माइलेज में कोई भी असर नहीं पड़ता। ये सिर्फ टायर बनाते समय की प्रक्रिया का एक हिस्सा होते हैं। जब आप गाड़ी चलाना शुरू करते हैं तो कुछ समय के बाद फ्रिक्शन से यह अपने आप ही घिसकर खत्म हो जाते हैं।

इनका क्या काम होता है?

टायरों को बनाते समय जब गर्म रबर को मोल्ड में डालते हैं को अंदर की हवा को बाहर निकालने के लिए वेंट्स बनाए जाते हैं जिनसे रबर बाहर आता है और छोटे बालों की तरह नजर आता है। अगर मोल्ड में हवा फंसी रह जाए तो रबर के बीच में हवा के बुलबुल नहीं बनते हैं जिससे टायर अंदरसे कमजोर हो सकता है। ये छेद या वेंट्स ही पक्का करते हैं कि रबर पूरे सांचे में अच्छी तरह फैल जाए।

नए टायर पर दिखने वाले ये Rubber Hairs इस बात का सबूत होते हैं कि टायर बिल्कुल सही तरीके और मजबूती के साथ बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *