सिर्फ ₹23,999 में Redmi का नया 5G फोन लॉन्च: 7,900 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स

3.7kViews
1279 Shares

Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Redmi 17 5G के नाम से पेश किया है। यह स्मार्टफोन इस महीने के आखिर में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस को तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

डिवाइस में सबसे खास इसकी 7,900mAh की बैटरी है, जो ग्लोबल मॉडल की बैटरी से काफी बड़ी है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट भी मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं…

Redmi 17 5G की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो भारत में Redmi 17 5G के बेस वेरिएंट की कीमत ₹23,999 है जिसमें आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट मिलता है जबकि ज्यादा रैम और स्टोरेज वाले 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत ₹26,999 तय की है।फोन की पहली सेल 10 सितंबर को Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए भारत में शुरू होगी। डिवाइस को तीन कलर एब्सोल्यूट ब्लैक, एंडलेस ब्लू और इटरनल ऑरेंज में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *