प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत जिले को 32 करोड़ 84 लाख 34 हजार रुपये की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्वीकृति मिल गई है।
प्रदेश सरकार की राज्य स्तरीय समिति की दो जुलाई को हुई बैठक में प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है। अब बजट जारी होते ही दोनों परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
स्वीकृत परियोजनाओं में सबसे बड़ी योजना मेडिकल कालेज परिसर में 27 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से बहुमंजिला ओपीडी भवन का निर्माण है। इसके बनने से मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिलेंगी और बढ़ती मरीज संख्या के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।
पिछले वर्ष की 21 परियोजनाएं हस्तांतरित : वित्तीय वर्ष 2025-26 में अल्पसंख्यक विभाग की 44.59 करोड़ की 21 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली थी। इनका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संबंधित विभाग को हस्तांतरित कर दी गई हैं। इनमें पेयजल की 14 तो एक कामन सर्विस सेंटर के साथ 50 बेड का छात्रावास और केजीबीवी की चहारदीवारी आदि परियोजनाएं शामिल थीं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

