सीजेपी प्रदर्शन में उपद्रव करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, पांच FIR दर्ज

1424 Shares

सोमवार को नई दिल्ली जिले में प्रदर्शन कारियों द्वारा करीब आठ घंटे तक दिल्ली को बंधक बनाने और जमकर उपद्रव करने के मामले में नई दिल्ली जिला पुलिस ने 5 एफआईआर दर्ज की है।

इनमें एक एफआईआर मेन है जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके के अलावा सौरभ दास, आशुतोष रंका, विजय दहिया और अमित बालियांन को नामजद किया गया है। बाकी चार अन्य एफआईआर अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई है। सभी पांचों एफआईआर में आपराधिक साजिश रचने की धारा कॉमन रूप से लगाई गई है।

उधर, कल सोमवार उपद्रव में घायल हुए दिल्ली पुलिस के सभी अधिकारियों की राम मनोहर लोहिया अस्पताल से छुट्टी हो गई है। उपद्रव में विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और कई एसीपी घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

115 पुलिसकर्मी घायल

उपद्रव में कुल 115 पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। कल रात ही अधिकतर की छुट्टी कर दी गई। अब करीब 30 के आसपास पुलिस भर्ती हैं जो लोअर रैंक के हैं।

दिल्ली पुलिस की कई टीम को अब सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, ड्रोन से लिए गए तस्वीरों, पुलिस द्वारा मोबाइल से बनाए गए वीडियो, इंटरनेट मीडिया आदि के जरिये उपद्रवियों को पहचान करने की कोशिश करेगी। जिसने खिलाफ साक्ष्य मिलते जाएगा पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना शुरू कर देगी। घटना के दिल्ली को हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पूरी दिल्ली में पुलिस सड़कों पर उतर कर गश्त कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *