रांची RIMS में नामांकन और टेंडर में बड़े घपले की शिकायत, जांच करने पहुंचीं CID की 2 टीमें

1874 Shares

 रिम्स में नामांकन व टेंडर में गड़बड़ियों की शिकायतें की जांच के लिए अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) की दो विशेष जांच टीमें बुधवार की सुबह रिम्स पहुंचीं हैं। एडीजी सीआइडी के आदेश पर गठित दोनों टीमें रिम्स प्रबंधन के डीन कार्यालय, डेटा सेंटर आदि में फाइलें खंगाल रही हैं।

सीआइडी सूत्रों के अनुसार रिम्स में पूर्व के सत्र में नामांकन से संबंधित गड़बड़ियों की शिकायतें मिलीं थीं। शिकायत यह भी थी कि नामांकन में नियमों की अनदेखी की गई है। जो अभ्यर्थी योग्य नहीं थे, उनका भी नामांकन कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *