Nani के जबरा फैंस के लिए खुशखबरी! थिएटर्स के बाद OTT पर धूम मचाने आ रही The Paradise, कब और कहा देखें फिल्म?

तेलुगु सुपरस्टार नानी (Nani) की एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ (The Paradise)  पिछले महीने 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। नानी के फैंस को मूवी से काफी ज्यादा उम्मीद थी लेकिन रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

अब एक महीने से भी कम समय के भीतर नाना की फिल्म द पैराडाइज ओटीटी (OTT) पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नानी के अलावा कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल जैसे कई अन्य कलाकार भी नजर आए।

किस ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज

अगर आप सिनेमाघरों में नानी की फिल्म नहीं देख पाए, तो जल्द ही आपको इसे अपने स्ट्रीमिंग डिवाइस पर देखने का मौका मिलेगा। नेटफ्लिक्स ने रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को ‘द पैराडाइज’ की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा की। आप इस फिल्म को 22 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

दर्शक इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया ने OTT रिलीज डेट का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘जदल जमाने में आपका स्वागत है।

नेटफ्लिक्स पर ‘द पैराडाइज’ देखें, जो 22 अक्टूबर को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है। नेटफ्लिक्स पर ‘साउथवर्स’ सर्च करके ‘द पैराडाइज’ के साथ-साथ अपनी अन्य पसंदीदा दक्षिण भारतीय फिल्में और शो भी देखें।’

क्या है ‘द पैराडाइज’ की कहानी?

श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित ‘द पैराडाइज’ एक हिंसक और पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है। नानी इस फिल्म में ‘जादल’ (Jadal) नामक मुख्य भूमिका में हैं, जो दो लंबी चोटियां रखता है और जेल से 14 साल बाद इस बस्ती में लौटा है
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने दुनिया भर में 173.20 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में 67,483 शोज के जरिए इसका ग्रॉस कलेक्शन 120.83 करोड़ रुपये रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *