Dehradun में जुआ और ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

4.5kViews
1619 Shares

 पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर क्षेत्र में चल रहे अवैध जुए और ऑनलाइन सट्टे के खेल का भंडाफोड़ किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर त्यागी मार्केट स्थित एक निजी मकान में देर रात छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार, मौके से 55,690 रुपये नकद, ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे सात मोबाइल फोन और 89 ताश के पत्ते बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि जिस मकान में छापेमारी की गई, वह गिरफ्तार आरोपित सुमित माकिन का है। पुलिस का कहना है कि वह अपने मकान में लोगों को ताश के पत्तों से जुआ खिलाने के साथ-साथ ऑनलाइन गेमिंग के जरिए सट्टा भी लगवाता था।

आरोपितों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन की जांच में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क के महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपितों में यातेन्द्र भाटिया, संजय कुमार, राहुल कुमार (देहराखास), राहुल कुमार (संजय कॉलोनी) और सुमित माकिन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *