Lava V1 5G और Virat V1 स्मार्टफोन 24 जुलाई को होंगे लॉन्च, कंपनी ने स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स से उठाया पर्दा

9.3kViews
1141 Shares

 इंडियन स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपने अपकमिंग विराट स्मार्टफोन सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स रिवील कर दी हैं। इस सीरीज के तहत कंपनी दो स्मार्टफोन Virat V1 5G और Virat V1 लॉन्च करेगी। भारत में ये स्मार्टफोन 24 जुलाई को लॉन्च होंगे। लावा के इन दोनों स्मार्टफोन की सेल 24 जुलाई को लॉन्च करेगा। लावा के अपकमिंग स्मार्टफोन फ्रेश डिजाइन लेंग्वेंज, बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किए गए हैं।

Lava Virat V1 5G की खूबियां

Lava Virat V1 5G स्मार्टफोन में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन IP64-रेटिंग के साथ आएगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन UNISOC T8200 चिपसेट और 4GB RAM के साथ लॉन्च होगा। इस फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ 4GB की वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलेगा।

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 13MP का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इस 5जी फोन में कंपनी ने 6,000mAh की बैटरी दी है। इसके साथ ही लावा का कहना है कि इस फोन में वह यूजर्स को क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। यानी फोन में एड या ब्लॉटवेयर प्री-इंस्टॉल नहीं होंगे। यह फोन Arya Blue और Sonar Gold कलर ऑप्शन में आता है।

Lava Virat V1 की खूबियां

Lava Virat V1 स्मार्टफोन में 6.75-इंच में HD+ डिस्प्ले मिलती है। इस फोन 5,000mAh की बैटरी और IP64 डस्ट और वारटर प्रोटेक्शन मिलती है। लावा का यह फोन UNISOC SC9863A प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 4GB की रैम, 4GB तक वर्चुअल रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

लावा के इस फोन में 13MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस 4G फोन में Virat V1 स्मार्टफोन बिना एड और ब्लॉटवेयर के क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलेगा। लावा का यह फोन Nilgiri Blue और Himalayan Silver कलर ऑप्शन में आएगा।

सेल और उपलब्धता

Lava ने कन्फर्म किया है कि Virat V1 5G और Virat V1 दोनों स्मार्टफोन 24 जुलाई को लॉन्च होंगे। इन स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट पर होगी। लावा का कहना है कि इन दोनों स्मार्टफोन पर कंपनी फ्री सर्विस एट होम ऑफ करेगी। फिलहाल कंपनी ने अभी इनकी कीमत को लेकर डिटेल शेयर नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *