इटौंजा में जरूरत के बावजूद नहीं मिल रही यूरिया, सर्वर ना आने से समितियों पर नहीं वितरित हो सकी खाद

1259 Shares

 धान की रोपाई के बाद किसानों को धान की फसल में यूरिया खाद डालने की अधिक आवश्यकता रहती है। ऐसे में किसानों को अब यूरिया खाद के लिए किल्लत उठानी पड़ रही है। पिछले दो दिनों से सरवर नहीं चल रहा है। ऐसे में समितियों पर खाद वितरित नहीं हो पा रही है।

साधन सहकारी समिति भीखमपुर महिंगवा, नगर चौगंवा, इटौंजा क्षेत्र के किसानों ने बताया सरवर न आने से यूरिया, डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। समिति पर जाकर लौट आते हैं।

इस समस्या को लेकर साधन सहकारी समिति के सचिव रामकिशोर यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया बुधवार से सरवर की समस्या हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *