प्रयागराज के यमुनापार में फंदे से लटककर युवक ने दी जान, क्या पारिवारिक कलह से तंग आकर खुदकुशी की? पुलिस तो यही कह रही

3.8kViews
1806 Shares

 औद्योगिक थाना क्षेत्र के पुरवा खास गांव में 27 वर्षीय अंकित मिश्रा पुत्र लालचंद मिश्रा ने गुरुवार भोर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घरवाले कोई स्पष्ट कारण तो नहीं बता सके। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में पारिवारिक कलह से तंग आकर खुदकुशी की बात सामने आई है।

अंकित की तीन बेटियां हैं

पुरवा खास गांव निवासी अंकित मिश्रा की तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह गांव में ही सरकारी राशन की दुकान पर काम करता था। करीब छह वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। उसकी तीन बेटियां हैं। गुरुवार भोर में घरवाले अंकित मिश्रा के कमरे में गए तो उसका शव फंदे से लटकते देख हतप्रभ रह गए। चीख पुकार मची तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। खबर पाकर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

विवाद के बाद पत्नी बहन के घर रह रही थी

औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस का कहना है कि घरवालों से बातचीत में पता चला कि अंकित का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिस कारण करीब तीन माह से उसकी पत्नी नैनी में अपनी बहन के घर रह रही है। अंकित ने खुदकुशी किन कारणों से की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन घरेलू विवाद के चलते ही उसने खुदकुशी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *