मुंगेर में खूनी खेल : बेटी के अपहरण का केस वापस न लेने पर ईंट भट्ठा गार्ड को सिर में मारी गोली, इलाके में भारी तनाव

1190 Shares

मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत डकरा सतखजुरिया गांव में बुधवार देर रात अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। राजा ईंट भट्ठा के नाइट गार्ड राकेश कुमार उर्फ सुबोध यादव (बृजनंदन यादव के पुत्र) की सिर में सटाकर गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

तीन डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम

गोली लगते ही सुबोध की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है तथा FSL की टीम साक्ष्य जुटा रही है। गुरुवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तीन चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया।

केस वापसी की मिली थी धमकी

मृतक के परिजनों ने गांव के ही दुखन यादव, उसके पुत्र अंकित कुमार और देवन यादव समेत आधा दर्जन लोगों पर हत्या का सीधा आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्वजनों का आरोप है कि मई महीने में सुबोध की नाबालिग बेटी का कथित रूप से अपहरण हुआ था, जिसमें सफियासराय थाने में नामजद केस दर्ज कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *