सिवान ट्रैफिक अलर्ट: मुहर्रम पर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, चेक करें बदला हुआ रूट प्लान

9.9kViews
1153 Shares

मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। इसको लेकर 26 जून को शहर में यातायात परिचालन में बदलाव किया गया है। यातायात प्लान गुरुवार की संध्या छह बजे से 26 जून की सुबह चार बजे तक एवं 26 जून की दोपहर एक बजे से जुलूस समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

आपातकाल की स्थिति में डायल-112, जिला कंट्रोल रूम- 06154-242000, यातायात थाना 9031683607 नंबर पर लोग संपर्क कर सकते हैं।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने यातायात संबंधित पत्र जारी कर अवगत कराया है कि 25 एवं 26 जून को मुहर्रम पर्व के अवसर पर शहर में भारी भीड़ होने की संभावना है।

इसको लेकर सुरक्षा को देखते हुए और यातायात के सुगम संचालन/नियंत्रण हेतु (अग्निशमन, एंबुलेंस, शव वाहन, व्यवसायिक कार्य से जुड़े वाहन, अन्य इमरजेंसी वाहन को छोड़कर) यातायात योजना में कुछ बदलाव किए गए हैं।

मैरवा से आने वाले भारी वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज से धनौती की ओर एवं दरोगा राय से रेनुआ होते हुए आंदर की ओर जा सकेंगे। गोपालगंज / छोटपुर से जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश शहर में वर्जित रहेगा। बबुनिया मोड़ से स्टेशन मोड़ तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

बबुनिया मोड़ से स्टेशन मोड़ की तरफ जाने के लिए हरदिया से स्टेशन की तरफ जा सकते हैं। स्टेशन से हरदिया होते हुए बाईपास की तरफ निकलेंगे। साइबर थाना से नई किला की ओर जाने वाले चार पहिया तथा तीन पहिया वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा।

हरदिया तथा तरवारा से आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश शहर में वर्जित रहेगा। एमएच नगर से आने वाली भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। बडहरिया बाईपास की तरफ से शहर की तरफ आने वाली भारी एवं हल्के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

दरबार मस्जिद से शांति वट वृक्ष एवं डीएवी कॉलेज मोड़ तक चार पहिया, तीन पहिया वाहन, ई-रिक्शा आदि सभी जुलूस समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा। महिंद्रा शोरूम पुराना किला से ताजिया जुलूस वाले रोड पर किसी प्रकार के वाहन के परिचालन पर रोक रहेगी।

श्रीनगर बाजार एसबीआई से दाहा नदी कर्बला तक का वाहनों के प्रवेश व निकास दोनों जुलूस समाप्ति तक बंद रहेगी। बताया कि गुठनी थाना बड़े ट्रक, वाहन को गुठनी, दरौली, रघुनाथपुर, सिसवन मार्ग से भेजा जाएगा। सिवान की और आने से रोकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *