Kishore Kumar को 44 साल पुराना वो गाना, जिसमें संजीव कुमार ने चलाया था ट्रक, पंचम दा के म्यूजिक से हुआ था अमर
। किशोर कुमार को हिंदी सिनेमा के महानतम गायकों में शुमार किया जाता है। करीब 5 दशकों तक अपनी मधुर आवाज का जादू उन्होंने सिनेमा जगत में बिखेरा था। आज हम आपको किशोर दा के 44 साल पुराने एक ऐसे गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक्टर संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) ट्रक ड्राइवर बने थे।
इस गाने के संगीतकार पंचम दा यानी राहुल देव बर्मन थे और आज भी इसे कल्ट गीत के तौर पर याद किया जाता है। आइए जानते हैं कि यहां किशोर कुमार (Kishore Kumar) के कौन से सॉन्ग की बात की जा रही है।
किशोर कुमार का कल्ट गाना
बतौर सिंगर किशोर कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गीत गाए थे। आज जिस गाने के बारे में बात की जा रही है, उसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन एक बार सुनने के बाद आप भी इसके दीवाने हो जाएंगे। दरअसल किशोर दा का ये गीत साल 1982 में आई अभिनेता संजीव कुमार फिल्म नमकीन से नाता रखता है और इसके बोल हैं- राह पर रहते हैं… (Raah Pe Rahte Hain)।
इस गीत को संजीव कुमार पर फिल्माया गया है। पहाड़ों की वादियों में हुई गाने की शूटिंग के दौरान संजीव ने इस गीत में एक ड्राइवर की भूमिका को निभाया है, जो राह पर रहते हैं… में ट्रक चलाते हुए नजर आते हैं। नमकीन फिल्म के इस सॉन्ग का सार पूरे तौर से उन लोगों से है, जो अपने घरों से दूर रहते हैं और सफर करते हैं।
कुल मिलाकर सहा जाए तो किशोर कुमार का ये गीत काफी शानदार है और सुनने के बाद आपके दिल को सुकून पहुंचाएगा। किशोर कुमार की गायिकी के अलावा संगीतकार के आर डी बर्मन (RD Burman) के म्यूजिक के दम पर नमकीन फिल्म का ये सॉन्ग अमर है। आपको बता दें इस गाने के लिरिक्स दिग्गज गीतकार गुलजार की कलम से निकले थे।
किशोर दा और पंचम दा की जोड़ी
सिनेमा जगत के सबसे अधिक लोकप्रिय गीत किशोर कुमार और पंचम दा की जोड़ी ने दिए थे। जहां एक तरफ किशोर दा अपनी गायिकी से गीत को सदाबहार बनाते थे, तो वहीं दूसरी तरफ आरडी बर्मन का संगीत उन गानों में जान फूंकता था। इस तरह से इन दोनों की जोड़ी करीब 250 से अधिक सॉन्ग को साथ में पेश किया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

