हिमाचल में सुक्खू सरकार ने 11 और अफसरों के किए तबादले, IFS और HFS अधिकारी बदले

1375 Shares

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (आइएफएस) कैडर के 7 व हिमाचल प्रदेश वन सेवा (एचपीएफएस) कैडर के 4 अधिकारियों का तबादला कर नए स्थानों पर तैनाती आदेश जारी किए हैं। प्रधान सचिव (वन) एम सुधा देवी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

तबादला आदेश के तहत डीसीएफ (टेरिटोरियल) बिलासपुर राजीव कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम मंडी में निदेशक (सेंट्रल) नियुक्त किया गया है। वासु डोगर को डीसीएफ (टी) मंडी से डीसीएफ (टी) पालमपुर और संजीव शर्मा को डीसीएफ (टी) पालमपुर से डीसीएफ (टी) मंडी भेजा गया है।

नवनाथ शिवाजी भरमौर से चंबा भेजे

नियुक्ति का इंतजार कर रहे सुशील कुमार को डीपीओ, आईडीपी ऊना लगाया गया है। चमन लाल को डीसीएफ (टी) आनी से डीसीएफ (टी) बिलासपुर, जबकि माने नवनाथ शिवाजी को डीसीएफ (टी) भरमौर से डीसीएफ (वन्यजीव) चंबा तैनात किया गया है।

अंशुल जैन को डीएम एचएसडी बद्दी से बदलकर डीसीएफ (टी) नालागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुलदीप जम्वाल डीएफओ डलहौजी

एचपीएफएस अधिकारियों में कुलदीप सिंह जम्वाल को डीएफएल (वन्यजीव) चंबा से डीएफओ (टी) डलहौजी, रजनीश महाजन को डीएफओ (टी) डलहौजी से डीएफओ (टी) भरमौर, धर्म चंद को डीएम, एफडब्ल्यूडी सवाड़ा से डीएम एचएसडी बद्दी और प्रदीप कुमार को एसडीएम एफडब्ल्यूडी सोलन से डीएफओ (टी) सोलन नियुक्त किया गया है।

सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *