अयोध्या : 20 शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सा कार्ड, 114679 अभिभावकों के खाते में पहुंचे 1200-1200 रुपये

1088 Shares

 मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना व बच्चों की डीबीटी योजना का बुधवार को शुभारंभ हुआ। स्थानीय स्तर पर सर्किट हाउस में कार्यक्रम हुआ। संपूर्ण प्रदेश का केंद्रीकृत कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री ने इन दोनों योजनाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षक विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग के दस-दस शिक्षकों को ये कार्ड दिया गया।

साथ ही दोनों विभाग के छह सौ से अधिक शिक्षकों ने कार्ड को निर्धारित वेबसाइट से डाउनलोड किया। इसके अतिरिक्त बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी योजना के अंतर्गत दो सेट यूनिफार्म, जूता – मोजा, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी का 1200-1200 रुपये भेजा गया। अयोध्या में इसका लाभ 114679 बच्चों मिला।

उधर कैशलेस कार्ड पाने वालों में नियमित, मानदेय, स्ववित्तपोषित, अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों एवं रसोइयों, अन्य शिक्षक हैं। स्थानीय स्तर पर मुख्यअतिथि कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दस शिक्षकों का कार्ड का वितरण किया।

शाही ने की कार्यक्रम की शुरुआत

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विशिष्ट अतिथि महापौर महांत गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, विधायक रामचंद्र यादव एवं जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चंद्र उपस्थित रहे। इससे पहले शाही ने कार्यक्रम की शुरुआत की।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि मंत्री शाही ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके समय प्रबंधन व अनुशासन को अवश्य सीखें। कहा इसी तरह शिक्षक स्वयं प्रतिदिन समय से विद्यालय पहुंचकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ाएं, जिससे उनका मन घर की अपेक्षा विद्यालय में लगे। परिसर को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। संचालन अनामिका मिश्रा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षकों के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी तारकेश्वर पांडेय, जिला समन्वय प्रशिक्षण आदर्श सिंह, जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन अंकुर सिंह, जिला समन्वयक निर्माण गिरिजा शंकर पांडेय, जिला समन्वयक निपुण राबिन पाल, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिवाकांत द्विवेदी, जिला समन्वयक बालिका भास्कर सिंह, मुकुल श्रीवास्तव, सुमित, एसआरजी डा. अम्बिकेश त्रिपाठी, अमित मिश्रा उपस्थित रहे।

इन शिक्षकों को मिला कार्ड

कार्ड पाने वालों में बेसिक शिक्षक विभाग के धीरज शुक्ला, क्षमा जायसवाल, राकेश कुमार जायसवाल, बृजेश कुमार, कृष्ण कुमार पांडेय, विनय कुमार गुप्ता, शिवम सिंह, अनूप दुबे तथा सविता शुक्ला तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के संजीव कुमार चतुर्वेदी, रूही पाल , डा. शिवकुमार मिश्र, डा. रामकृष्ण मिश्रा, रियाज अहमद खान, परमेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, रितेश जायसवाल, मणि शंकर तिवारी और डा. उदयभान सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *