हज 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, यात्री जल्द करें ऑनलाइन अप्लाई

8.5kViews
1021 Shares

 हज पर जाने के इच्छुक लोग 20 जुलाई तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक चौधरी ने बताया कि आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट, हज सुविधा ऐप अथवा नरैनी रोड स्थित मदरसा दारुल उलूम रब्बानिया के हज ई-सुविधा केंद्र पर निश्शुल्क कराया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए मशीन रीडेबल पासपोर्ट होना जरूरी है, जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए। आनलाइन आवेदन के समय पासपोर्ट, पासपोर्ट आकार का फोटो, निवास प्रमाणपत्र, बैंक खाते का विवरण तथा रद्द चेक या बैंक पासबुक की प्रति अपलोड करनी होगी।

हज के लिए 40 दिन और 20 दिन की दो श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। एक आवेदन में अधिकतम पांच लोग शामिल हो सकते हैं। 65 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों के लिए निर्धारित शर्तों के अनुसार सहयोगी (कंपेनियन) आवश्यक होगा।

हज नीति और आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी हज कमेटी आफ इंडिया एवं उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *