तेलंगाना के सिकंदराबाद की एक अदालत ने मद्रास रेजिमेंट की 20वीं बटालियन की बोलारम स्थित आर्मरी से हथियार और गोला-बारूद चोरी होने के मामले में सेना के पूर्व एनसीओ उप्पुथोल्ला मल्लेश को सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद ने शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा था कि शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि मल्लेश ने यह अपराध अकेले ही किया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि पुलिस अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच जारी रखे हुए है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

