हैदराबाद के जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) में तीज महोत्सव के दौरान छात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दो हॉस्टल के छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो गई।
इस हिंसक झड़प के दौरान छात्रों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
झड़प मंजिरा हॉस्टल के अंदर शुरू हुई और बाद में बढ़ गई, जिसके बाद छात्र यूनिवर्सिटी गेट के पास आ गए और एक-दूसरे पर लाठियों से हमला करने लगे। घायल छात्रों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

