Mahindra जल्द लॉन्च करेगा अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV, फ्रेमलेस दरवाजों के साथ मिलेगी 600 किमी की रेंज

3.4kViews
1015 Shares

Mahindra अपनी चौथी इलेक्ट्रिक SUV को BE7 के रूप में लाने पर काम कर रही है। Mahindra ने इसे BE.07 नाम से कॉन्सेप्ट के तौर पर दिखाया था और इसके BE7 के नाम से लॉन्च होने की उम्मीद है जिसे B36 से ऊपर रखा जाएगा। इन टेस्ट म्यूल्स से बिना फ्रम वाले दरवाजों की पुष्टि हुई है।

B3 7 की टेस्टिंग

वाइल्ड BE 6, XEV 9e और XEV 9S को लॉन्च करने के बाद Mahindra अब अपनी चौथी इलेक्ट्रिक ओरिजिन SUV पर काम कर रही है। इसमें BE6 जैसा डिजाइन और एक दमदार लुक देखने को मिलेगा। बता दें कि BE 7 को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसके दो अलग-अलग टेस्य म्यूल्स को एक साथ देखा गया है। BE 6 की तुलना में BE 7 आकार में थोड़ी बड़ी हो सकती है।

BE.07 कॉन्सेप्ट का साइज

BE.07 कॉन्सेप्ट की लंबाई 4,565mm, चौड़ाई 1,900mm, ऊंचाई 1,660mm और व्हीलबेस 2,775mm है। इसके मजबूत C Pillars, अपराइड स्टांस और बॉक्सी लुक की वजह BE 7 को एक मस्कुलर और दमदार लुक मिलता है।

लाइटिंग और एक्सटीरियर फीचर्स

इन टेस्ट म्यूल्स से पता चलता है कि Mahindra ने अभी तक लाइटिंग एलिमेंट्स को अंतिम रूप नहीं दिया है और वे अभी कामचलाऊ हेडलाइट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। गाड़ी में फ्लश ऑटो पॉप-आउट डोर हैंडल्स, साइड बॉडी पैनल्स पर मजबूत क्रीज, मोटे व्हील आर्च क्लैडिंग, बड़े अलॉय व्हील्स और स्पॉइलर के पास लगा रियर वाइपर देखा जा सकता है।

पहले फ्रेमलेस डोर कार

सामने आई तस्वीरों में Mahindra BE 7 पहली बार बिना फ्रेम वाले दरवाजे दे रही है। यह आने वाली Mahindra BE 7 को आकर्षक बिना फ्रेम वाले दरवाजों को पाने वाली भारत की पहली मेनस्ट्रीम कार बनाता है। इससे पहले सबसे किफायती Frame Less Doors वाली गाड़ी Mercedes Benz-CLA और BMW 2-Series है।

बैटरी और रेंज

पावरट्रेन की बात की जाए तो इसमें Mahindra की बाकी EV की तरह ही 59kWh और 79kWh बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं। इसकी दावा की गई रेंज लगभग 600किमी होगी और उम्मीद है कि Mahindra इसके साथ 500 किमी की रियर-वर्ल्ड रेंज का दावा कर सकती है। इसके अगस्त 2026 में लॉन्च होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *